पत्रकार हत्या कांड : "बिहार में बहार है, अपराधी बेशुमार है, जंगलराज की सरकार है, निशाने पर पत्रकार है":  आतिश दीपंकर | New India Times

आतिश दीपंकर, पटना ( बिहार ), NIT; ​पत्रकार हत्या कांड : "बिहार में बहार है, अपराधी बेशुमार है, जंगलराज की सरकार है, निशाने पर पत्रकार है":  आतिश दीपंकर | New India Timesपत्रकार हत्या कांड ने नितीश सरकार को कटघरे में खडा कर दिया है। अपराधियों की बेखौफी प्रदेश में लाॅ एण्ड आर्डर की हालत बयान कर रही है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या नितीश सरकार अपराधियों के सामने नपुंसक हो गई है, जिस कारण अपराधी-माफिया कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं?  कानून व्यवस्था के चुस्त दुरुस्त होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नितीश कुमार आखिर अपराधियों पर अंकुश क्यों नहीं लग पा रहे हैं? 

आरोप है कि अब पुलिस प्रशासन अपराधियों के सामने पंगु बन चूका है। सरकार भी हथियार डाल कर अपराधियों के सामने नतमस्तक हो गई है और एक बार फिर बिहार में बाहुबलियों का राज कायम हो गया है। इसलिए यह मांग उठ रही है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए क्योंकि नितीश कुमार और लालू यादव से अब बिहार संभल नहीं रहा है। नए साल में ही अपराधियों ने पत्रकार की निर्मम हत्या कर नितीश सरकार को अपनी मौजूदगी का अहसास दिला दी है। सरकार की सुस्ती और पुलिस की मस्ती ने बिहार का बेडा गर्क कर रखा है। ​​​पत्रकार हत्या कांड : "बिहार में बहार है, अपराधी बेशुमार है, जंगलराज की सरकार है, निशाने पर पत्रकार है":  आतिश दीपंकर | New India Timesयाद रहे कि बेख़ौफ़ अपराधियों ने बिहार के समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड में एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर ब्रजकिशोर कुमार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों की निर्दयता देखिये कि जब तक पत्रकार मरा नहीं, तब तक अपराधी उस निहत्थे पत्रकार पर गोली बरसाते रहे। कुल सात गोली मारने की बात सामने आई  है। आल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सुमन मिश्रा ने बिहार के सभी जिलों के पत्रकारो से आह्वान किया है कि वो अपने ज़िलों में धरना प्रदर्शन कर सरकार को अल्टीमेटम दें, उसके बाद व्यापक  स्तर पर पटना में होने जा रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लें और साथ ही अपने न्यूज कवरेज और लेखों के माध्यम से भी आवाज बुलंद करते रहें।​

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version