'जीवन को स्वस्थ एवं खुशहाल कैसे बनाएं' विषय पर कार्यक्रम ब्रह्मा कुमारीज मालनपुर में हुआ संपन्न | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

'जीवन को स्वस्थ एवं खुशहाल कैसे बनाएं' विषय पर कार्यक्रम ब्रह्मा कुमारीज मालनपुर में हुआ संपन्न | New India Times

‘जीवन को स्वस्थ एवं खुशहाल कैसे बनाएं’ विषय पर कार्यक्रम ब्रह्मा कुमारीज मालनपुर में संपन्न हुआ, जिसके अंतर्गत अपने मुख्य वक्तव्य देने के लिए भोपाल क्षेत्र से ब्रह्माकुमारीज के शाखाओं की संचालिका आदरणीय राजयोगिनी अवधेश बहन जी पधारीं। उन्होंने अपने अनुभवभी वक्तव्य देते हुए भक्त जनों को बताया, हमारा जीवन अनमोल है, हमें इसे व्यर्थ नहीं गवाना है। हर प्रकार के दिनचर्या का ध्यान रखते हुए, भोजन का भी परहेज करते हुए एवं परमात्मा का ध्यान करके अपने जीवन को स्वस्थ बनाना है तथा मन में व्यर्थ विचारों को स्थान नहीं देना है। व्यवहार कुशल बनकर जीवन को खुशहाल बनाएं। इसी कड़ी में संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बताया जितना हम खुशी बाटेंगे उतना हमारा जीवन खुशहाल बनेगा। जितना हम ज्यादा व्यर्थ चिंतन करेंगे उतना दुखों से भरा जीवन रहेगा। इसीलिए बहुत अच्छा सोचकर अपने लिए, दूसरों के लिए, पूरे विश्व के लिए खुशी के प्रकाश देना है। कार्यक्रम में भोपाल से ब्रह्माकुमारी मड़ी बहन जी ने अपने आशीर्वचन देते हुए बताया कि हमें अपना जीवन कुशलताओं से भरपूर करना है, जीवन संघर्ष में नहीं बल्कि सत्संग में लगाना है और इसके लिए 24 घंटे में से एक घंटा समय अवश्य निकालें। कार्यक्रम में मालनपुर क्षेत्र के आसपास की शाखाओं से भी ब्रह्माकुमारी बहनें पधारीं जिन्होंने अपने आध्यात्मिक चिंतन को सभी के बीच रखा। जिसमें ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन, गीता बहन, रुक्मणी बहन, दीपा बहन, सीता बहन, नीलम बहन, रमा बहन, गीता बहन, राधा बहन आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने नृत्य कला से भक्ति के गीतों पर अपनी कला प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कुशलता पूर्वक पोरसा संचालिका ब्रह्माकुमारी रेखा बहन ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version