10 दिन पहले अपहृत हुई किशोरी का नहीं लगा कोई सुराग | New India Times

अरशद आब्दी/ रोहित रजक, झांसी (यूपी), NIT;​
10 दिन पहले अपहृत हुई किशोरी का नहीं लगा कोई सुराग | New India Timesबुन्देलखंड में झांसी जनपद के बबीना थाना क्षेत्र से अपहृत हुई किशोरी का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है, जिस कारण परेशान होकर किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

झांसी जनपद के बबीना थानान्तर्गत ग्राम सिमरावारी में रहने वाले युवक की बेटी 12 नवम्बर को अचानक गायब हो गई। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई। तभी पता चला कि किशोरी का संजय वाल्मीक, बंटी मिश्रा, गौतम मिश्रा अपहरण कर अपने साथ ले गये। जिसकी जानकारी करने पर धमकाते हुए भगा दिया। परेशान होकर किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपी युवकों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version