एडवोकेट सलीम शेरानी पत्रकार संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

एडवोकेट सलीम शेरानी पत्रकार संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

जिला पत्रकार संघ झाबुआ के जिला अध्यक्ष विमल मुथा के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बामनिया में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वानुमति से जिला कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट सलीम शेरानी को नियुक्त किया गया। पत्रकार संघ के श्री विमल मुथा, सत्यनारायण शर्मा आदी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

उक्त बैठक में श्री मुथा ने बताया गया की आज से 6 वर्ष पूर्व मुझे जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था तब से अब तक मैं अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा था परंतु अब मुझे लगता है की इस संगठन का विस्तार भी बहुत जरूरी है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की और जिले के पत्रकारों की कई छोटी-मोटी समस्याएं रहती है उसको देखते हुए हम सबको अपने प्रकार के क्षेत्र का विकास अनिवार्य है इस लिए अपने पास का जिला अलीराजपुर, एवं गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र के पत्रकारों को जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाए और त्वरित पर हर समस्या का समाधान संगठन के तौर पर किया जाए इस लिए महासंगठन बनाने की पहल की जा रही है। जिसमें सभी जिले के पत्रकारों को सम्मिलित किया जाएगा और उसी महासंगठन से जिले के पत्रकारों की समस्याओं को सुलझाने के प्रयास भी किये जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version