अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मासिक किसान पंचायत का आयोजन किया। यह मासिक किसान पंचायत तहसील अध्यक्ष मो. मुनीफ खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार शनिवार को भाकियू के लोगों ने किसानों के विभिन्न समस्याओं पर क्रमवार चर्चा किया और उसके समाधान का विकल्प तलाशा। अंत में 18 बिंदुओं का मांगपत्र प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित उप जिला अधिकारी को सौंप कर कार्यवाही किए जाने की मांग किया। साैंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि संपूर्ण भारत के गन्ना किसानों का बकाया मूल्य का भुगतान हर्जाना सहित किया जाए। देश में 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसानों को भारत सरकार द्वारा कम से कम रू. 6000 प्रति माह किसान पेंशन दिया जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को संपूर्ण भारत के सभी राज्यों में लागू किया जाए। किसानों के सभी फसलों पर एमएसपी निर्धारित कर उस पर कानून बनाकर उसे संपूर्ण भारत में प्रभावी किया जाए। इस प्रकार कुल मिलाकर 18 बिंदुओं का मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर महेन्द्र कुमार, अख्तर मलिक सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
