रोटरी क्लब अपना ने कुपोषित बच्चों के बीच मनाया फादर थॉमस का जन्मदिन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240823-WA0082.mp4
New India Times

मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डायरेक्टर फादर थॉमस ने अपना 50 वां जन्मदिन बड़ी सादगी से बारिश की फुहारों के चलते शीतल वातावरण में कुपोषित बच्चों के साथ अस्पताल में केक काटकर रोटरी क्लब अपना के सदस्यों के साथ मिलकर मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पिटल के सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को बिस्किट-वेगी मसाला (दलिया) वितरण कर मनाया।

फादर थॉमस मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पिटल में लगातार 2018 से सेवाएं दे रहे हैं। आपके नेतृत्व में गायनिक वार्ड का निर्माण करवा कर स्त्री रोग से संबंधित सर्व सुविधा युक्त बनाया आधुनिक सुविधा युक्त दो ऑपरेशन थिएटर बनाए गए उच्च क्वालिटी की सोनोग्राफी मशीन भी आपके नेतृत्व में जीवन ज्योति हॉस्पिटल में लगाई गई साथ ही अस्पताल की कायाकल्प करने में भी आपकी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version