मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 21 अगस्त को भारत बंद आवाहन होने के संबंध में जनपद के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संगठनों के पदाधिकारियों से तैयारी के संबंध में जानकारी ली।
संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि 21 अगस्त को लगभग प्रातः 11ः00 बजे खिरनी बाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में इकट्ठा होकर रैली निकालेंगे जो अंटा चौराहा, अंजन चौकी, घंटाघर, बहादुरगंज एवं सदर बाजार होते हुए उसी स्थान में समापन होगा।तत्पश्चात जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत बंद आवाहन का आयोजन सावधानी पूर्वक एवं अनुशासित ढंग से किया जाए। सभी लोग कानून एवं शांति व्यवस्था का ध्यान रखें और अनुशासित होकर आएं आपकी बात संबंधित स्तर तक अवश्यक रूप से पहुंचाएंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
