संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी से चैम्बर आॅफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर शहर में ट्रक के लोडिंग अनलोडिंग के रोक से उत्पन्न समस्या के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा।
मप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधि मंडल संयुक्त अध्यक्ष श्री यश गोयल जी के नेत्रत्व में प्रशासन द्वारा ग्वालियर शहर में लोडिंग अनलोडिंग पर गोलपहाडिया से एंट्री पर लगाई गई रोक से उतपन्न समस्याओं पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी जी से थाटीपुर स्तिथ उनके कार्यालय पर मिला।
आज की चर्चा में प्रस्तावित रुट इस तरह से निर्धारित हुआ जिस पर कल अंतिम निर्णय होगा
- शिवपुरी और झांसी की तरफ से आने वाले वाहन ग्वालियर की बिल्टी दिखाने पर विक्की फैक्ट्री की तरफ से प्रवेश कर सकेंगे
- निरावली की तरफ से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर वाहन भी ग्वालियर की बिल्टी दिखाकर प्रवेश कर सकेंगे
- बेला की बाबड़ी से गिरवाई सब्जी मंडी और लक्ष्मीगंज में स्तिथ वेयर हाउस की तरफ वाहन ग्वालियर की बिल्टी दिखाकर प्रवेश कर सकेंगे, जो सब्जी मंडी से ही वापस होंगे अर्थात लक्ष्मीगंज की तरफ से वाहन सिर्फ सब्जी मंडी तक ही आएंगे उसके आगे शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे
- प्रवेश का समय रात्रि 11 से 5 रहेगा।
आज के प्रतिनिधिमंडल में श्री यश गोयल (सयुंक्त अध्यक्ष), डॉ प्रवीण अग्रवाल (मानसेवी सचिव),श्री जगदीश मित्तल (सयुंक्त मानसेवी सचिव), श्री गोकुल बंसल (कोषाध्यक्ष) शामिल थे।
