बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने होटल संचालक को दिया जान से मारने की धमकी | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240818-WA0087.mp4
New India Times

हमेशा अपने कारनामों से सुर्खियों में रहने वाले सीएम नीतीश कुमार के चहेते विधायक गोपाल मंडल का एक बार फिर गुंडागर्दी देखने को मिली है। इस बार विधायक गोपाल मंडल ने मुकेश लाइन होटल के संचालक नरेश मंडल से प्रत्येक महीना 50 हजार की रंगदारी मांगी है। इसे लेकर पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने होटल संचालक को दिया जान से मारने की धमकी | New India Times

मुकेश लाइन होटल के संचालक नरेश मंडल ने आरोप लगाया है कि, गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल अपने चार गुर्गों के संग होटल पर पहुंचा था।यह पुरा मामला बिहार के भागलपुर जिले के पुलिस जिला नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के मुकेश लाइन होटल की घटना है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240818-WA0088.mp4

आरोप लगाया जा रहा है कि हथियार और दबिया के साथ पहुंचा था विधायक गोपाल मंडल। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस का कहना है कि,जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version