भारतीय किसान संघ का धार इकाई की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन    | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

भारतीय किसान संघ का धार इकाई की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन    | New India Times

भारतीय किसान संघ की रीति नीति के अनुसार संगठन का गठन हर 3 वर्ष में किया जाता है जिसमें ग्राम समिति, विकासखंड, जिला, प्रांत व प्रदेश का गठन किया जाता है। इसी क्रम में धार ज़िले की संगठन इकाई के 3 वर्ष पूर्ण होने पर नवीन गठन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी ने अध्यक्षता की और किसानों के हित में कार्य करने के लिए संगठनात्मक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्य कैसे किए जाते हैं उसके बारे में कार्यकर्ता को बताया गया।

भारतीय किसान संघ का धार इकाई की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन    | New India Times

संगठन की स्थापना के बारे में किसान संघ कैसे कार्य करता है राष्ट्रहित के लिए व व किस समाज के लिए साथ में आए प्रांत जैविक प्रमुख धार जिला प्रभारी आनंदसिंह ठाकुर ने जैविक खेती करने के बारे में कार्यकर्ता को बताया गया व अपने उद्बबोदन में उन्होंने बताया सभी किसान परिवारों को एक हेक्टर जमीन में जैविक खेती करनी चाहिए। उसके बाद धार जिले के निर्वाचन के लिए आए प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में आए थे। उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष को अपने 3 साल कार्यकाल के बारे में प्रतिवेदन को कहा और हरीश पटेल ने अपने 3 साल का कार्यकाल का प्रतिवेदन कार्यकर्ताओं को सुनाया। जिलाध्यक्ष हरीश पटेल ने जिला कार्यकारिणी का भंग करने का घोषणा की और मंच से नीचे जाकर बैठ गए। निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम समिति व विकासखंड के कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष व मंत्री के दायित्व के लिए नाम पूछे गए।

सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से अध्यक्ष व मंत्री के प्रस्ताव व समर्थन किया गया व नाम बताए गए सभी कार्यकर्ताओं ने सर्व सहमति से यशवंत मुकाती को जिलाध्यक्ष व अमोल पाटीदार को ज़िला मंत्री, व ज़िला मंत्री ने प्रांत की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें लक्ष्मणसिंह राठौर व रंजीत पाटीदार को उपाध्यक्ष रवि जाट व अशोक बनिया को सहमंत्री,  राधेश्याम बडगोता को कोषाध्यक्ष, कन्हैयालाल कुमावत को युवा संयोजक, गोपाल पटेल को कार्यालय मंत्री, मनोहर कामदार को प्रचार प्रसार प्रमुख, राधेश्याम मुकाती जैविक प्रमुख, व भारतीय किसान संघ के सदस्यों में जगदीश नागौरा को पशुपालन आयाम, अंबाराम धाकड़ जल आयम, पवन पाटीदार मंडी आयम, चंद्रशेखर चौधरी विधि आयम, शांतिलाल पाटीदार बिजली आयम, अनोखी लाल पाटीदार राजस्व आयाम, धर्मेंद्र पाटीदार सहकारिता आयाम, दिलीप जिराती बीज आयाम, निरंजन सालुके पर्यावरण आयाम के दायित्व सौंपे गए। नवीन कार्यकारिणी के गठन में प्रांत संयोजक राजेंद्र शर्मा, प्रांत मंत्री महेश ठाकुर, प्रांत सदस्य मोहन पाटीदार, सुरेंद्र पटेल मंचासिन रहे।

By nit

Exit mobile version