अरशद आब्दी / सूरज कुमार, झांसी ( यूपी ), NIT;
झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गरीबों में कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम पत्रकार भवन प्रांगण में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार हरि कृष्णा चतुर्वेदी, महेश पटेरिया और मीडिया क्लब के मण्डल अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी महामंत्री दीप चन्द्र चौबे रहे।
बढ़ती सर्दी में कंबल पाकर गरीबों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। झांसी मीडिया क्लब इस तरह के आयोजन हर वर्ष करता है।
इस मौके पर प्रभात साहनी, विजय कुशवाहा, अख्तर खान, वसीम, आशीष दुबे, शेख, रानू, साहू, भरत, कुलश्रेष्ठ समाज सेवी श्री राम नरवरिया, नैनो, तौसीफ कुरैशी, आयुष, साहू, मनीष, अली, आमिर खान, नीरज साहू, रवि साहू, पंकज भारती, आफरीन, सर गौरव कुमार इत्यादी पत्रकार व समाज सेवी मौजूद रहे।
