पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

इस वर्ष हम सभी 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। 15 अगस्त को देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह प्रत्येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। आजादी के बाद महिलाओं का समाज में सम्मान बढ़ा, लेकिन उनके सशक्तिकरण की गति दशकों तक धीमी रही।
महिलाओं को समाज में समानता दिलवाने व उनके सशक्त बनाने में लगातार प्रयत्नशील जन सेवा मध्य प्रदेश स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को ग्राम सभा में जाने और झंडा वंदन के लिए प्रोत्साहित करती है, जिसके माध्यम से महिलाएं आगे आकर अपनी व अपने गाँव की समस्याओं को पंचायत में रख सके। जन सेवा मध्य प्रदेश द्वारा इस अवसर पर धार जिले मे स्वतंत्रता दिवस मनाया व 350 से अधिक बहनों के साथ 15 ग्राम पंचायतों में जाकर गांव की समस्या जैसे सड़क, पानी, बिजली, साफ सफ़ाई को लेकर आवेदन दिया गया।
