रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश के निर्देश पर जिले में आज कालीदेवी में स्वतंत्रता दिवस पर वितरण के लिए तैयार की गई खाद्य सामग्री को खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतोल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जांच किया जाकर अन्य खाद्य सामग्रियों जैसे नुक्ति, मिठाई, नमकीन,घी इत्यादि के सैंपल जांच हेतु लिए गए।

वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज कालीदेवी में इंदौर अहमदाबाद हाइवे पर स्थित होटलों एवं किराना दुकानों की आकस्मिक जांच की गई, जिसमें मौके पर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा उक्त खाद्य पदार्थो के अतिरिक्त दूध, पनीर एवं मावा समेत कुल 32 नमूनों की भी जाँच की गई। जो कि चलित खाद्य प्रयोगशाला के स्तर पर मानक पाया गया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 10 नमूने जाँच में लिए गए है।

कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा, नापतौल निरीक्षक कपिल कदम, श्रम सहायक संजय पाँचाल तथा तकनीकी खाद्य विश्लेषक विनय मजान उपस्थित रहे।
