पूर्व निगम अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा ने महाराष्ट्र के शेगांव में तीज उत्सव कार्यक्रम में की शिरकत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व निगम अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा ने महाराष्ट्र के शेगांव में तीज उत्सव कार्यक्रम में की शिरकत | New India Times

पूर्व नगर निगम अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा ने गजानन बाबा की नगरी एवं अपने ससुर स्वर्गीय श्री किशन जी शर्मा के गांव शेगांव(महा) में आयोजित तीज उत्सव एवं बहू बेटी मंडल के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां उन्हें तीज उत्सव के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था।

श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा ने आयोजन कर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि:  इस समय मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मेरे स्वर्गीय ससुर जी के गांव में मुझे मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया है। मुझे जो खुशी मिल रही है उसको मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती। उन्होंने कार्यक्रम का आनंद भी लिया और यहां महिलाओं को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन भी दिया।

उन्होंने शेगांव की महिलाओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि मेरे ससुर जी ने अपने दादा श्री राम निवासजी की स्मृति में सन 1990 में निःशुल्क युवा युवती विवाह परिचय सम्मेलन कराया और गजानंद बाबा की नगरी में परशुराम भवन की नीव भी रखी, जो आपके सामने आज भी है। हम सब संकल्प लेते हैं कि उनके दिखाए रास्ते पर अपने समाज के लिए सभी के साथ एकजुट हो कर समाज हित में कार्य करेगें। इस मौके पर उन्हों ने विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की सक्रिय महिला नेत्री श्रीमती मंजू अशोक शर्मा को विदर्भ संभाग अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र भी दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version