बारिश ने खोली इटवा नगर पंचायत की पोल: मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने से राहगीरों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में हो रही है परेशानी | New India TimesOplus_131072

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240809-WA0015.mp4

नगर पंचायत इटवा का कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां बारिश शुरू होते ही इटवा नगर पंचायत के गांव अमौना के मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भर गया है जिसमें से स्कूली बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 अंबेडकर नगर (अमौना) के मुख्य मार्ग पर जमा यह गंदगी भरा पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240809-WA0014.mp4

सूत्रों की मानें तो स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से इसकी शिक़ायत भी की है उसके बाद भी जल जमाव की समस्या अभी तक दूर नहीं हुई है और गंदे पानी में से हो कर स्कूली बच्चें स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर हैं।

वायरल वीडियो नगर पंचायत इटवा के विकास के दावों की जम कर पोल खोल रही है। यह कल का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में नगर पंचायत इटवा के विकास की हकीकत सामने आ रही है। अब देखना यह है कि नगर पंचायत इटवा प्रशासन इस ओर कब ध्यान देती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version