पीयूष मिश्रा / अश्वनी मिश्रा, छपारा-सिवनी (मप्र), NIT;
सिवनी जिले के बैनगंगा पावन तट पर बसे छपारा नगर में विशाल और दिलचस्प इनामी दंगल तकिया वार्ड के सुभाष ग्राउंड में आयोजित किया गया है। इस विशाल इनामी दंगल का आयोजन मारुति नंदन व्यामशाला के तत्वाधान में किया जा रहा है। यह दंगल पूरे जिले के साथ साथ मध्य प्रदेश के अलावा अन्य जिलों में भी प्रसिद्ध है। इस दंगल में जिले के अलावा मध्यप्रदेश और दूसरे प्रदेशों से आए हुए नामी गिरामी पहलवानों के अलावा महिला पहलवान भी अपने दांवपेच की आजमाइश करती हैं।
इस विशाल इनामी दंगल में दंगल समिति के द्वारा प्रथम इनाम 51 हजार रुपए की राशि विजेता पहलवान को दी जाएगी, वही श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्य प्रदेश ब्लॉक इकाई छपारा के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकार परिषद के द्वारा विजेता पहलवान को एक भव्य शील्ड प्रथम पुरस्कार के लिए दी जाएगी।
