अमानगंज मिडाशन नदी में अंतिम संस्कार से लौटकर घाट में नहा रहा व्यक्ति तेज़ बहाव में बहा | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज मिडाशन नदी में अंतिम संस्कार से लौटकर घाट में नहा रहा व्यक्ति तेज़ बहाव में बहा | New India Times

अमानगंज आज दिन बुधवार को अमानगंज थाना अंतर्गत दोपहर समय आसमानी मोहल्ले में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद मोहल्लेवासी उसे लेकर शमशान घाट गए जहां मुखाग्नि थी वहीं से वापस लौट कर मिडासन नदी के घाट में सभी लोगों ने स्नान किया जिसमें नदी का तेज़ बहाव होने के कारण उन में से एक व्यक्ति मुन्नीलाल चौधरी उम्र लगभग 50 वर्ष तेज बहाव के कारण बह गया।

अमानगंज मिडाशन नदी में अंतिम संस्कार से लौटकर घाट में नहा रहा व्यक्ति तेज़ बहाव में बहा | New India Times

अनन फानन में लोगों ने नदी के आसपास देखा लेकिन नदी का तेज़ बहाव होने के कारण नहीं मिल पाया नदी में डूब गया फिर इसी हादसे की खबर अमानगंज थाने को दी गई जिस पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा नदी के आसपास सभी जगह पुलिस बल लगाकर निगरानी की गई एवं जिले के होम गार्ड एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई जो लगभग 3:00 बजे से नदी में ढूंढना चालू किया लेकिन समाचार लिखते समय तक पानी में वहा व्यक्ति का कोई पता नहीं चला एसडीआरएफ टीम ढूंढने में लगी हुई है।

व्यक्ति के परिजनों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है मानो तो परिवार के ऊपर आफत का पहाड़ टूट पड़ा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है और जल्द से जल्द पानी में बाह्य व्यक्ति को ढूंढ लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version