2 अप्रैल से भी दोगुना बड़ा होगा 21 अगस्त भारत बंद, प्रबल रणनीति तैयार, सतपाल तंवर ने राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से की खास अपील | New India Times

फैज़ान खान, नई दिल्ली, NIT:

2 अप्रैल से भी दोगुना बड़ा होगा 21 अगस्त भारत बंद, प्रबल रणनीति तैयार, सतपाल तंवर ने राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से की खास अपील | New India Times

आरक्षण पर दलितों ने बड़े आंदोलन की तैयारी कर ली है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर द्वारा 21 अगस्त को बुलाए गए भारत बंद की चर्चाओं का बाजार गर्म है। तंवर ने बताया है कि देश के 28 राज्यों में भीम सेना के 28 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं (भीम सैनिकों) की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। इस बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने के लिए बड़ी प्रबल रणनीति तैयार की है। पूरे भारत को कई जोन में बांटा गया है जिसकी जानकारी अभी प्राइवेट रखी गई है। प्रत्येक राज्य को 5 जोन में बांटकर उनमें 5 प्रभारी और प्रत्येक जिला अनुसार 2 प्रभारी और 10 सेक्टर अध्यक्षों की तैनाती की गई है।

भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने दावा किया है कि यह अनुसूचित जाति/जनजाति के आरक्षण और भारत के संविधान को बचाने के लिए 21 अगस्त 2024 का भारत बंद 2 अप्रैल 2018 से दोगुना बड़ा होगा। तंवर ने कहा कि पिछली गलतियों से सीख लेकर हम यह बंद शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनके लगातार प्रयास रहेंगे कि एक चींटी तक को खरोंच ना आने दी जाए। इसके लिए प्रशासन हमें सहयोग करे। भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर बताते हैं कि इस भारत बंद को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तंवर बहुजन समाज के संगठनों, संस्थाओं से लगातार सहयोग की अपील कर रहे हैं। उन्होंने बहुजन समाज यानी दलितों और ओबीसी समाज से जुड़ी राजनीतिक पार्टियों से भी 21 अगस्त भारत बंद को सहयोग करने की खास अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version