दूरबीन विधि से अब मेडिकल कॉलेज लखीमपुर में हो सकेगी घुटने व कंधे की सर्जरी | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

दूरबीन विधि से अब मेडिकल कॉलेज लखीमपुर में हो सकेगी घुटने व कंधे की सर्जरी | New India Times

लिगामेंट रिपेयरिंग के लिए अब लखनऊ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला चिकित्सालय/मेडिकल कॉलेज में ही मरीज अब घुटने व कंधों की दूरबीन विधि से सर्जरी कर पाएंगे। मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आशुतोष वर्मा को आर्थ्रोस्कॉपी में फैलोशिप मिली है। उन्हें यह प्रमाण पत्र केजीएमयू के प्रोफ़ेसर और आर्थ्रोस्कॉपी एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रेसीडेंट डॉ आशीष कुमार व सेक्रेटरी डॉ विनय पांडे द्वारा दी गई है।

दूरबीन विधि से अब मेडिकल कॉलेज लखीमपुर में हो सकेगी घुटने व कंधे की सर्जरी | New India Times

असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज डॉ आशुतोष वर्मा ने बताया कि केजीएमयू लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेई हाल में आयोजित समारोह में उन्हें आर्थ्रोस्कॉपी फैलोशिप से नवाजा गया है। पहले दूरबीन विधि से लिगामेंट रिपेयरिंग के लिए मरीज को लखनऊ के चक्कर लगाने पड़ते थे, परंतु अब वह मेडिकल कॉलेज में ही इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने यह प्रशिक्षण मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से प्राप्त किया है और रविवार को आर्थ्रोस्कॉपी काॅनक्लेव 2024 समारोह के दौरान उन्हें अर्थोस्कोपी एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार व सचिव डॉ विनय पांडे द्वारा यह प्रमाण पत्र दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि से अब घुटनों व कंधों की सर्जरी हो सकेगी जो बेहद फायदेमंद है इससे कम समय में ही मरीज घर जा सकेगा और बड़े ऑपरेशन से भी बचेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version