निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
थाना इटवा के ग्राम अमौली एकडेगा टोला करमहवा में एक 5 वर्षीय बालक के शव का मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।
थाना इटवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमौली एकडेगा टोला करमहवा में 05 वर्षीय बालक के शव के मिलने की सूचना पर सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस व फारेंसिक टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम भेजा गया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक इटवा को घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी इटवा, प्रभारी निरीक्षक इटवा, थाना इटवा के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
