त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी देवरी ब्लॉक अध्यक्ष आशीष बाबा राजोरिया के नेतृत्व में पूर्व विधायक कार्यालय के समीप भवन में बैठक का आयोजन किया गया जिस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हर्ष यादव रहे एवं सैंकड़ों की संख्या में देवरी ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्त्ता लोग उपस्थित हुए। जिस बैठक में देवरी विधानसभा क्षेत्र देवरी में हो रही व्यवस्था को लेकर एवं मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ नीतियों के विरुद्ध विचार रखे गए एवं भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात रखी गई इसके बाद देवरी क्षेत्र के पूर्व मंत्री हर्ष यादव जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाबा राजोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में नारेबाज़ी करते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया जिसमें बताया गया की विधानसभा क्षेत्र के कृषकों, मजदूर, गरीब जनता एवं आमजन से जुडी समस्याओं एवं विभिन्न मांगों के लेकर समस्त क्षेत्रीय किसानों द्वारा निम्न बिन्दुवार मांग की है
ज्ञापन में देवरी विधानसभा क्षेत्र की दोनों तहसीलों देवरी 12 खाद व केसली में किसानों को डी.ए.पी. और यूरिया की उपलब्धता न होने के कारण उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बाजार में व्यापारियों के द्वारा महंगे दामों पर बेची जा रही है। डबल लॉक के साथ-साथ सोसायटियों के माध्यमं से भी किसानों को डी.ए.पी. और यूरिया उपलब्ध कराया जाए। देवरी क्षेत्र में सोयावीन एवं उडद में पीला मैजिक और स्टेम फ्लाई रोग के कारण व बीमारियों के कारण अन्य फसलें जैसे मक्का.. मूंग, धान सहित उद्यानिकी फसलें पूर्णतः नष्ट हो चुकी है, जिसका शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाये।
देवरी विधानसभा के कृषकों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत प्रीमियम जमा कर फसल बीमा कराया गया था। फसल बीमा की शर्तानुसार फसल नष्ट होने पर बीमा का लाभ दिये जाने का उल्लेख है। विगत दिनों किसानों द्वारा बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर पर फोन कर हुए नुकसान की शिकायत दर्ज कराना चाही, परन्तु कम्पनी द्वारा फोन नहीं उठाया गया। किसानों के प्रति लापरवाही पूर्ण कार्य करने वाली कम्पनी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर, क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन करते हुए फसल क्षतिपूर्ति राशि (बीमा राशि) किसानों को उपलब्ध कराई जाए। मौजूदा आधी तूफान के कारण देवरी विधानसभा में क्षतिग्रस्त हुए हजारों घरों, फलदार वृक्षों कुंओं, 4 एवं बंधानों सहित अन्य संपत्ति एवं सर्पदश, दुर्घटना मृत्यु, कुए में डूबने से हुए जनहानि सहित अन्य प्राकृतिक आपदा संबंधी प्रकरणों का सर्वे कार्य कराकर राहत राशि प्रदान की जायें।
देवरी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस के संरक्षण में जगह-जगह रिस्क, जुआ फडो का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कई ज़िलों के जुआरी दाव लगाने आते है। 6. देवरी एवं केसली विकासखण्ड में नशीले पदार्थ गांजा, स्मेक, एवं अवैद्य शराब का बड़े पैमाने पर व्यापार किया जा रहा है, देवरी विधानसभा क्षेत्र के सैकडों ग्रामों में अवैद्य शराब के ठेके संचालित किये जा रहे है। देवरी विधानसभा में जीर्ण-शीर्ण हो चुकी मुख्य सड़कों एवं वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों, एवं पुलों की तत्काल मरम्मत कराकर ग्रामीणों की समस्यायें दूर की जायें। साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं प्रधानमंत्री सड़क योजनान्तर्गत निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की विस्तृत जाँच की जाये।
देवरी नगर में व्याप्त गंदगी का उचित प्रबंधन न होने से नगर में गंदगी पूर्ण वातावरण निर्मित हो रहा है। नगर पालिका परिषद में आवश्यकता के अनुरुप सफाई कर्मचारी नियुक्त न होने से नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पूर्णतः चौपट है। देवरी नगर के मेन रोड पर जगह जगह गढढे है, बाजार वार्ड में यात्री बसे निकलने वाली सडक पर गढ्ढे है, जिससे दुर्घटना की संभावना है, नगर में स्ट्रीट लाईट/लेम्प बंद होने से नगरवासियो को बेहद परेशानियों का सामना करना पडता है। मौजूदा बारिश व आंधी तूफान के कारण देवरी व केसली विकासखण्ड में विद्युत खम्बे एवं तार टूटने, ट्रांसफार्मर खराबी के कारण कई ग्रामों में विद्युत आपूर्ति बंद है, जिसे तत्काल मरम्मत कराकर बहाल किया जाये।
साथ ही लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती बंद की जाये। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा प्रदाय किए जा रहे आंकलित बिजली बिलो से आम नागरिक बेहद परेशान है।नेशनल हाईबे 44 बेहद जर्जर अवस्था में है, (रीछई के पास, धुलतरा तिगड्डा पर, सुजानपुर के पास, चरगुवों तिगड्डा पर, घोषीपट्टी के पास) जगह जगह गढ्ढे होने से आय दिन लोग दुर्घटनाओ का शिकार हो रहे है, तत्काल मरम्मत कार्य किया जाये।टोल टेक्स कम्पनियों के द्वारा लोगो से भारी भरकम राशि बसूल की जा रही है, जिससे आम लोग बेहद परेशान है, सरकार के द्वारा तय कि गई राशि बसूल की जाए। साथ ही टोल कम्पनियों के द्वारा स्थानीय लोगो को पास जारी नही किये जा रहे है, जिससे लोग बेहद परेशान है।
उपरोक्त मांगो का शीघ्र निराकरण किया जावें, नही तो आगामी समय क्षेत्रवासियों के साथ उग्र आंदोलन क्रिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जबाबदारी शासन की होगी। ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाबा राजोरिया पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय बृजपुरिया सतीश राजोरिया रामस्वरूप यादव नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पांडे भुवनेंद्र लोधी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल संदीप सोनी निलेश कुर्मी आनंद मोहन यादव जगदीश सोनी सुनील मिश्रा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
