भीमसेना चीफ ने संत बहादुर चंद वकील साहिब के निधन पर किया शोक व्यक्त | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

भीमसेना चीफ ने संत बहादुर चंद वकील साहिब के निधन पर किया शोक व्यक्त | New India Times

दिल्ली के मैक्स अस्पताल में गुरुवार सुबह मस्ताना शाह बलोचिस्तानी आश्रम डेरा जगमालवाली के प्रमुख और धार्मिक आडंबरों, पाखंड के मुखर विरोधी महान संत बहादुर चंद वकील साहिब का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। इस पर भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। तंवर ने कहा है कि ऐसे महान संत विरले ही दुनिया में जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं है बल्कि संत को किसी साजिश का शिकार बनाया गया है। गुरुवार सुबह जगमलवाली डेरे में फायरिंग होने की भी खबर है। फायरिंग करने वाले लोगों ने डेरा मुखी का जबरन अंतिम संस्कार करने की कोशिश की थी।

आरोपी वीरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह लहरी, बलकौर सिंह, नंद लाल ग्रोवर आदि लोग घटना के बाद से फरार हैं और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। भीम सेना चीफ सतपाल तंवर ने प्रार्थना की है कि प्रकृति महान संत को अपने शीर्ष चरणों में स्थान दे और साध-संगत को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। तंवर ने कहा कि सच्चे संतों को हमेशा कठिनाई और साजिश का शिकार होना पड़ता है। उनका निधन आकस्मिक या प्राकृतिक नहीं है। भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच और संत वकील साहिब के शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version