विकास पुरुष स्वर्गीय ठाकुर वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का सत्संग आज गुरूवार को इंदिरा कॉलोनी में होगा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विकास पुरुष स्वर्गीय ठाकुर वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का सत्संग आज गुरूवार को इंदिरा कॉलोनी में होगा | New India Times

आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के द्वारा नगर के शिक्षाविद, विकास पुरुष स्वर्गीय ठाकुर वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि के निमित्त आज गुरुवार 01/08/2024 को रात्रि 9:00 बजे इंदिरा कॉलोनी में आशा निकेतन स्कूल के सम्मुख हाल में श्रद्धांजलि का सत्संग होगा। संस्था के केंद्र प्रमुख और वरिष्ठ प्रशिक्षक एडवोकेट संतोष देवताले और सेवा सदन शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती तारिका देवी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि सत्संग में व्यक्ति विकास केंद्र के साधक वरिष्ठ सीए भरत श्रॉफ, भरत रावल, राजेंद्र पवार, विजय दुंबानी दीपाली पंडित, दीपक अदमने ईश्वरीय आराधना और गुरु भक्ति के भजनो के साथ-साथ जीवन दर्शन पर आधारित गीतों के माध्यम से नगर के शिक्षाविद ठाकुर वीरेंद्रसिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

संस्था से जुड़े लक्ष्मण मित्तल, योगेश श्रॉफ और प्रशिक्षक रविंद्र पंडित ने बताया कि सत्संग में मृत आत्मा की शांति के लिए ध्यान क्रिया भी कराई जाएगी। प्रशिक्षिका स्नेहा मुंगी द्वारा श्रावण मास में आगामी सप्ताह में होने वाली रूद्र पूजा और महाअभिषेक उतसव की जानकारी दी जाएगी और अहमदाबाद की प्रशिक्षिका शैलजा शुक्ल द्वारा लिए जाने वाले वालंटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के विषय पर भी चर्चा होगी। संस्था से जुड़े ठाकुर आदित्यवीर सिंह, देव ठाकुर, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, हर्षित सिंह ठाकुर और समस्त संस्था सदस्यों ने नगर वासियों से श्रद्धांजलि सत्संग में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version