पुलिस विभाग ग्वालियर से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसपी ग्वालियर ने दी विदाई | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस विभाग ग्वालियर से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसपी ग्वालियर ने दी विदाई | New India Times

आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अशोक सिंह जादौन, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह सिकरवार, पीए टू एसपी श्री विनोद राठौर, मुख्य लिपिक डी.आर.परांडे सहित कार्यालयीन स्‍टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग ग्वालियर से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसपी ग्वालियर ने दी विदाई | New India Times

आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 17 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्‍य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्‍वयं को सामाजिक कार्यों में व्‍यस्‍त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्‍यसतता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यों की जानकारी ली गई। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये राजवीर सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा स्टार लगाकर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई।

सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारिगण इस प्रकार हैं:-

सूबेदार.(अ) रामदास सुलैया, सूबेदार.(अ) सुरेन्द्र सिंह परमार, उनि0 जहांगीर खान, उनि0 राजेन्द्र बहादुर सिंह, उनि0 महेश कुमार, उनि0 वीर बहादुर सिंह, सउनि0 दिलीप शर्मा, सउनि0 मनोज कुमार, सउनि0 रामसेवक शर्मा, सउनि0 अखिलेश दीक्षित, सउनि0 उत्तम सिंह, सउनि0 वेदप्रकाश राजपूत, सउनि0 ओमप्रकाश शर्मा, प्र.आर0 वीरेन्द्र तिवारी, प्र.आर0 बद्रीप्रसाद पाल, प्र.आर0 मल्लन खान, प्र.आर0 मानपाल सिंह बुन्देला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version