राम नाम की अलख जगा रहा श्री रामचरित मानस, युवा मंडल श्रावण माह में चल रहा संगीतमय मास परायाण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

राम नाम की अलख जगा रहा श्री रामचरित मानस, युवा मंडल श्रावण माह में चल रहा संगीतमय मास परायाण | New India Times

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मेघनगर के वातावरण को राममय कर रहा श्री राम चरितमानस युवा मंडल इस बार भी प्रतिदिन घर-घर संगीतमय रामायण का पाठ कर रहा है। लगातार 30 वर्षों से भी अधिक समय से श्री राम नाम की अलख जगा रहे हैं श्री रामचरित मानस युवा मंडल। इस बार मंडल बुलाई गयी संगीत मंडली मास परायाण के दौरान मंडल सदस्यों के साथ भजनों की प्रस्तुति भी दे रही है।

मंडल के संस्थापक संजय श्रीवास ने बताया की श्रावण माह में नगर के घरों में शाम से देर रात तक संगीतमय रामायण का पाठ  किया जा रहा है मंडल में 100 से अधिक युवा सदस्य सक्रीय रूप से कार्य कर रहे है जिसमे भजन गायक जनक रामायणी, ढोलक वादक जगदीश कसारा, एवं बेंजो पर जय जाधव द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दे रहे है।

मंडल के कोषाध्यक्ष गणेश प्रजापत एवं अध्यक्ष मीत पाटीदार ने बताया की श्रावण के पवित्र माह में लगातार 30 दिनों तक ये आयोजन जारी रहेगा मंडल के सदस्य श्री हरीराम गिरधाणी, आनंदी लाल पड़ियार, दिलीप ठाकुर, जगदीश पंडित, सुजान हाड़ा, राकेश परिहार, तुलसी ब्रजवासी, अशोक बंधु, प्रियस पड़ियार, हार्दिक जैन, लखन देवाणा, प्रांजल शर्मा, अमन प्रजापत, राहुल मोदी, हर्षित हाड़ा, मिथलेस पवार, हार्दिक सोनी, प्रीतम सोनी, भावेश ठाकुर, कपिल व्यास, दिव्यांशु प्रजापत, शुभम राठौड़, तरुण मकवाना, गौरव प्रजापत, नयन सोलंकी, बन्टी, विनायक श्रीवास आदि ने नगरवासियो से आयोजन को पहले की तरहा सफल बनाने का अनुरोध किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version