जि.प उर्दू शिक्षकों द्वारा मृतक शिक्षकों के परीवार को दी गई कारीब 7 लाख की आर्थिक मदद | New India Times

ओवैस सिद्दीकी, अकोला (महाराष्ट्र), NIT; ​जि.प उर्दू शिक्षकों द्वारा मृतक शिक्षकों के परीवार को दी गई कारीब 7 लाख की आर्थिक मदद | New India Timesअकोला जिले के ग्राम माना में जिला परिषद के शिक्षकों द्वारा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दो शिक्षकों के परिजनों को आर्थिक मदद दी गई। विगत कुछ दिन पहले अकोला के ग्राम माना के दो उर्दू शिक्षकों की एक सडक दुर्घटना में  मौत हुई थी तथा बदकिस्मती से दोनों मूर्तकों की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं थी। ​जि.प उर्दू शिक्षकों द्वारा मृतक शिक्षकों के परीवार को दी गई कारीब 7 लाख की आर्थिक मदद | New India Timesउर्दू शिक्षकों की अचानक हुई मौत से दोनों के परिवार पर गम का पहाड टूट पडा था, इन हालात को देखते हुए अकोला के जि प उर्दू शिक्षक सैय्यद जव्वाद हुसैन ने विविध जिले के सभी उर्दू शिक्षकों से आवाहन किया था कि एक हजार रुपय प्रति शिक्षक मदत अवश्य करें। सैय्यद जव्वाद सर के इस आवाहान को विविध जिले के सभी उर्दू शिक्षकों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया तथा मृतकों के परिवार को आर्थिक मदत हो इस उद्देश्य से सभी ने एक हजार रुपये प्रति शिक्षक देने की घोषणा की,  जिसमें अकोला,बुलढाणा, अमरावती, वाशिम आदि जिलों के शिक्षकों का समावेश है। इस आर्थिक मदत के इस माहन कार्य में बुलढाणा के वासिक नवेद, वाशिम के आनीसुद्दीन, मो वसीम, नुसरतुल्लाह, मो जुबेर, सोहेल ताहेर, हमीद शरिक, शफीक राही, सै इमरान अली, आखतर सर, मो. अबिद ,ताज मोहम्मद आदि का अमूल्य योगदान रहा।

इस पवित्र सोच की अमल बजावणी के साथ विगत 17 नवंबर को तीनों जिलों से कुल 7 लाख 48 हजार रुपय की निधी जमा हुई, जिसमें अकोला से 4 लाख 42 हजार, बुलढाणा से 2लाख 32 हजार, वाशिम से 74 हजार रुपय निधी का समावेश है, जो दोनों मृतक शिक्षकों के परिवार को दी गई।​जि.प उर्दू शिक्षकों द्वारा मृतक शिक्षकों के परीवार को दी गई कारीब 7 लाख की आर्थिक मदद | New India Timesइसी के चलते ग्राम माना ता.मुर्तीजापूर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अध्यक्ष के मुफ्ती अशफाक कासमी थे,   इस मौके पर प्रशांत दिग्रसकर, शिक्षणाधिकारी( प्राथ.) जि.प. अकोला, श्याम राऊत ग.शि.अ.पं.स.मूर्तीजापूर, विनोद मानकर, जाधव, बिरमवार, सर्व  (वि.अ.शि)आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्रास्ताविक जव्वाद हुसैन सर ने किया तथा प्रशांत दिग्रसकर शिक्षणाधिकारी( प्राथ.) जि.प. ने अपने विचार व्यक्त किए तथा इस सराहनिय कार्य का गौरव तथा अभिनंदन किया। मुफ्ती अशफाक कासमी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में तीनों जिले के उर्दू शिक्षकों का अभिनंदनकर  किए गए कार्य को प्रेरणा तथा महान बताय तथा पवित्र कुरान का संदर्भ देकर बताया की मानवता की सेवा करने वाले व्यक्ति ही परमेश्वर के दृष्‍टी से सही मनुष्य माना जाता है। इसके बाद जमा इस निधी के दो समान हिस्से कर यांनी तीन लाख चौर्‍याहत्तर हजार (3,74,000/-) रूपये मृतकों के परिवार को मान्यवर के हाथों प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम स्थल के प्रतिष्ठीत नागरिक तथा बाहर से आए हुए उर्दू शिक्षक बडी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का सुत्रसंचालन डॉ.नासिरोद्दीन अन्सार ने किया।

सै.जव्व्द हुसेन ने एक महिना पहले उर्दू शिक्षकों को जो आवाहन किया था उसे अकोला ही नहीं बुलढाणा एवं वाशिम जिले के सभी उर्दु शिक्षकों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद देकर एक ऐतीहासिक कार्य किया है।भविष्य की पीढियों के लिए यह जरूर ही प्रेरणादायी साबित होगा ऐसा मत बुलढाणा के वासिक नवेद सर ने व्यक्त किया है।

By nit

One thought on “जि.प उर्दू शिक्षकों द्वारा मृतक शिक्षकों के परीवार को दी गई कारीब 7 लाख की आर्थिक मदद”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version