पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय बने नेता प्रतिपक्ष | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय बने नेता प्रतिपक्ष | New India Times
उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन

इटवा विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इनके अलावा महबूब अली को अधिष्ठाता मंडल बनाया गया साथ ही कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक बनाया गया है और राकेश कुमार वर्मा को उप सचेतक बनाया गया है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240728-WA0005.mp4
इटवा में माता प्रसाद पांडेय के समर्थक मिठाई खिलाकर खुशी मनाते हुए।

श्री माता प्रसाद पांडेय सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा विधानसभा से विधायक हैं। वह 1980, 1985, 1989, 2002, 2007, 2012 और 2022 में इटवा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य रहे हैं। वह समाज के गरीब और वंचित लोगों के उत्थान के लिए कई राजनीतिक आंदोलनों में भाग लिया और कई बार जेल भी गए। वह उत्तर प्रदेश विधान सभा की आश्वासन समिति, याचिका समिति, प्रत्यायोजित विधान समिति, संसदीय शोध, संदर्भ एवं अध्ययन समिति, नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, कार्य मंत्रणा समिति, विशेषाधिकार समिति तथा लोक लेखा समिति के सदस्य रहे हैं ।

वह 1991 में स्वास्थ्य मंत्री तथा 2003 में श्रम एवं रोजगार मंत्री बने। उत्तर प्रदेश विधान सभा 26.07.2004 से 18.05.2007 तक के अध्यक्ष रह चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version