अबरार अहमद खान, लखनऊ, NIT;
केंद्रीय हज कमेटी ने 2018 हज यात्रा के लिये आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। 15 नवंबर से 7 दिसम्बर तक चलने वाले आवेदन फार्म में दो केटेगरी बनाई गई है, पहली रिज़र्व जिसमें 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के आवेदक अपने साथ एक सहायक को लेकर हज यात्रा पर जा सकतें हैं। यदि 70 वर्ष या अधिक आयू का आवेदक अपनी पत्नी के साथ हज के लिये आवेदन करेगा तो एक सहायक को अतिरिक्त साथ लेकर जा सकेगा । दूसरी केटेगरी जनरल होगी जिसमें आवेदन करने के बाद और स्टेट को प्राप्त हज कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में हज कमेटी ड्रा पद्धति के माध्यम से हज के लिये आवेदकों का चयन करेगी।
ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के चैयरमेन मुकीत खान ने बताया कि इस साल से एक केटेगरी खत्म कर दी गई है जो लगातर 3 साल या 4 साल से आवेदन करते आ रहे थे ऐसे प्रतीक्षा सूची में नाम आने का इंतज़ार कर रहे आवेदकों को भी अब जनरल केटेगरी में ही आवेदन देना होगा। नई हज पॉलिसी में 45 वर्ष से अधिक आयु की महिला ग्रुप के साथ बगैर महरम के सफर कर सकती है।
सोसायटी के प्रदेश मंत्री मेराज अंसारी ने बताया कि हज के आवेदन जिला हज वेलफेयर सोसायटी के मोहल्ला मुगलही बिंदकी ज़िला फतेहपुर स्थित कार्यालय पर उपलब्ध है। हज आवेदन ऑन लाइन और ऑफ़ लाईन दोनों ही तरह से भरे जा सकते हैं। रिज़र्व केटेगरी के आवेदको को अपने मूल पासपोर्ट जमा कराने होंगे जबकि जनरल केटेगरी वालों को पासपोर्ट की फ़ोटो कॉपी आवेदन के साथ अन्य दस्तावेजों के साथ संलग्न करना होगा।
