बुरहानपुर महिला कांग्रेस ने रीवा में दो महिलाओं को ज़िंदा ज़मीन में गाड़ने वाली घटना के विरोध में एसडीएम को दिया ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर महिला कांग्रेस ने रीवा में दो महिलाओं को ज़िंदा ज़मीन में गाड़ने वाली घटना के विरोध में एसडीएम को दिया ज्ञापन | New India Times

शिवराज सरकार के बाद मोहन यादव सरकार में रीवा जिले के मनगवा थाना इलाके में ज़मीन के झगड़े में एक दबंग पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश से मुरूम डालकर ज़मीन में दबा दिया। जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। लेकिन पीड़ित महिलाओं की आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं। भाजपा सरकार में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार होते रहते हैं।

इस घटना ने एक बार फिर भाजपा शासन की महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं ? वैसे भी मध्य प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में पहले नंबर पर है। भाजपा की सरकार में माफिया का बोलबाला है। दलित आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सरिता राजेश भगत ने महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और इस घटना की निष्पक्ष और तुरंत जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस प्रदर्शन में जिला महिला अध्यक्ष सरिता भगत एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष मीनाक्षी महाजन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ओबेदुल्ला, प्रमोद जैन, कैलाश असर कर, पार्षद महाजन मीरा चौहान, पुष्पा राठौड़, गुड्डन शिवड़कर, अरुण शिवाड़ सहित वरिष्ठ महिला अन्य लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version