विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश स्थापना एवं चातुर्मास वर्षायोग का हुआ शुभारम्भ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश स्थापना एवं चातुर्मास वर्षायोग का हुआ शुभारम्भ | New India Times

मुनि सेवा समिति बुरहानपुर के कोषाध्यक्ष शरद लुहाडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर सकल दिगम्बर जैन समाज एवं मुनि सेवा समिति द्वारा आयोजित मंगल कलश स्थापना चातुर्मास वर्षायोग कार्यक्रम रविवार 21 जुलाई को शांतिनाथ जैन वाडी में संपन्न हुआ। आचार्य 108 श्री उदारसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य 108 श्री उत्कर्ष सागर जी मुनि महाराज का भव्य चातुर्मास का शुभारम्भ  बुरहानपुर की धरा पर हुआ। कार्यक्रम में प्रथम कलश पाने का सौभाग्य स्व. श्रीमती विमला देवी सुभाषचंद लुहाड़िया परिवार पुत्र नरेन्द्र, महेंद्र, राजेन्द लुहाड़िया को प्राप्त हुआ।

दिव्तीय कलश सागरमल सेठी परिवार पुत्र सुभाषचन्द्र, प्रकाश, राजेश सेठी परिवार फोपनार वालो को प्राप्त हुआ। तृतीय कलश किरण कुमार दिपक कुमार हुमड़ को प्राप्त हुआ। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य श्री शांतिनाथ जैन मंडल को प्राप्त हुआ एवं शास्त्र जी भेंट करने का सौभाग्य स्व विमल चंद लुहाड़िया पुत्र विवेक लुहाड़िया एवं पौत्र दर्शन लुहाड़िया को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में गुरुपूजा भक्ति एवं दीप प्रज्वलन कर बाहर से आए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। कलश स्थापना कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोगियों का श्री सकल दिगम्बर जैन समाज बुरहानपुर एवं मुनि सेवा समिति ने आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version