गणेश महिला मंडल द्वारा समाजसेवी श्रीमती सीमा जैन एवं जैन परिवार का किया सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

गणेश महिला मंडल द्वारा समाजसेवी श्रीमती सीमा जैन एवं जैन परिवार का किया सम्मान | New India Times

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फूड तालाब में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें अन्य राज्यों से भी हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर दर्शन लाभ लिया।

गणेश महिला मंडल द्वारा समाजसेवी श्रीमती सीमा जैन एवं जैन परिवार का किया सम्मान | New India Times

क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर पर मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेशचंद्र जैन पप्पू भैया, राजेश जैन रिंकू भैया, पंडित मुकेश दास जी महाराज, हरिराम जी गिरधाणी, आनंदीलाल पडियार, दिनेश बैरागी, विकास बाफना, मनोहर ठाकुर, देवेंद्र जैन, आदी सदस्यों की टीम एवं पप्पू भैया मित्र मंडल द्वारा आए दिन मंदिर पर भव्य धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

गणेश महिला मंडल द्वारा समाजसेवी श्रीमती सीमा जैन एवं जैन परिवार का किया सम्मान | New India Times

इसी के चलते मेघनगर गणेश महिला मंडल ने समाजसेवी श्रीमती वीणा देवी जैन, श्रीमती सीमा जैन, श्री सुरेशचंद्र जैन पप्पू भैया, राजेश रिंकू भैया जैन, एवं जैन परिवार का प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फूट तालाब गुरु पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए मेघनगर गणेश महिला मंडल ने शाल श्रीफल एवं फूलों की माला पहनकर समाजसेवियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर गणेश महिला मंडल के महिला सदस्य राधा बृजवासी, अर्चना शर्मा, रीता श्रीवास, रमिला पांचाल, पुष्पा चौहान, वैशाली हाडा, सुनीता परिहार, निर्मला शर्मा, शांति सोलंकी, अन्नपूर्णा मेहता, सायला मैडम, कमला राठौर, आदी महिला सदस्य उपस्थित थे। श्री वनेश्वर मारुति नंदन कटीर  हनुमान मंदिर फूट तालाब में माहाआरती के बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version