मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर के बहादरपुर मण्डल एवम श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल की संयुक्त मण्डल कार्यसमीति की बैठक सोमवार को राजस्थानी भवन में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में अतिथि एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान ने संबोधित किया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने, नरहरि दीक्षित, जिला महामंत्री चिंतामण महाजन, सुभान चौहान, रुद्रेश्वर इंडोले, दीपक महाजन, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट आदित्य प्रजापति एवं रविंद्र गावड़े, कैलाश पारीक, किशोर शाह, बलराज नवानी, मनोज महाजन, रविंद्र खारविंद्र, रुपेश लेहणकर, मुकेश लौंडे, सुरेश लौंडे, महेंद्र चौधरी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि चौकसे, उमेश शाह, विजय राठौड़, दिलीप सोनी, संतोष तायडे सहित भाजपा ज्येष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
