दो दिवसीय 18वां नेशनल मार्शल आर्ट में 70 विजेताओं को गोल्ड, 50 को सिल्वर मेडल और 30 को ब्रोंज से किया गया सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

दो दिवसीय 18वां नेशनल मार्शल आर्ट में 70 विजेताओं को गोल्ड, 50 को सिल्वर मेडल और 30 को ब्रोंज से किया गया सम्मानित | New India Times

निंजा स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा दो दिवसीय 18वां नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास संधु, सचिव संदीप यादव ने फीता काटकर किया जिसमें 14 राज्यों से 150  प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राजेंद्र शर्मा, मोहम्मद इक़बाल, अरविंद चित्तोडिया मौजूद रहे। अतिथि के रूप में मौजूद द्रसनाक काउंसिल के चेयरमैन हबीब मलिक ने बताया कि जूडो कराटे से शरीर तो स्वस्थ्य और फिट रहता ही है साथ ही विशेष तौर पर लड़कियों के लिए स्वयं की रक्षा के लिए भी तैयार हो जाती हैं। मलिक ने यह भी कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास संधु और प्रदेश अध्यक्ष बंटी सिद्दकी बधाई के पात्र हैं क्योंकि ये निरंतर हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। निंजा स्पोर्ट्स फेडरेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बंटी सिद्दकी ने बताया कि, प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता कराई गई।

विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया है। आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 70 विजेताओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर 50 विजेताओं को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया और तृतीय स्थान पर 30 विजेताओं को ब्रोंज मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास संधु द्वारा गुरु पूर्णिमा को ध्यान में रखते हुए राजेंद्र शर्मा, मोहम्मद इक़बाल एडवोकेट, मोहम्मद आबिद कुरैशी, मनोज कुमार, बंटी सिद्दकी, डॉक्टर अरविंद चित्तोडिया, संतोष कुमार, रविन्द्र बंसल को खेल रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version