अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

विभिन्न मांगों को लेकर आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेल्फेयर एसोसिएशन इटवा की ओर से खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र प्रसाद के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया।

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश पांडेय एवं महामंत्री नफीस अंसारी सहित पदाधिकारियों ने मांग पत्र में अध्यादेश के माध्यम पुनः सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने एवं प्रक्रिया पूर्ण होने तक समान कार्य समान वेतन, महिला शिक्षा मित्रों को स्थानांतरण व सीसीएल, मूल विद्यालय वापस मृतक शिक्षा मित्रों नौकरी आर्थिक सहायता, चिकित्सीय अवकाश, चौदह आकस्मिक अवकाश, सेवानिवृति की उम्र बासठ वर्ष, पेंशन भत्ता, सात सूत्रीय मांग पत्र दिया गया।
इस दौरान वीरेन्द्र वर्मा, विसम्भर यादव, केशरी नंदन, विजय बहादुर, रमेश चन्द्र, सुनील मिश्रा, राधेश्याम, शिवपूजन आदि लोग मौजूद रहे।
