'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह, सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह, सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण | New India Times

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसंधान संस्थान, मथुरा परिसर में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान 2024 के “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह की अध्यक्षता में राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, मंडलायुक्त आगरा मंडल श्रीमती रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी मथुरा शैलेंद्र कुमार सिंह, विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रोफेसर अरुण कुमार मदान, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, डीएफओ मथुरा रजनीकांत मित्तल की उपस्थिति में वृक्षारोपण जन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारीयों, छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न विद्यालयों से पधारे छात्र-छात्राओं को मानव जीवन में पेड़ के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छायादार वृक्ष छाया के साथ-साथ हमें ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराते हैं, जो मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। चौधरी तेजवीर सिंह सांसद, राज्यसभा मथुरा ने पौधों से होने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम जितना अधिक पौधों का रोपण करेंगे तथा जितनी अच्छे से देखभाल करेंगे, हमारा जीवन उतना ही स्वस्थ एवं आनंद पूर्ण होगा। जिलाधिकारी मथुरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने वृहद वृक्षारोपण जन अभियान 2024 के अंतर्गत कराए जाने वाले वृक्षारोपण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 37 लाख पौधों का रोपण किए जाने का लक्ष्य है। जिसमें मुख्य रूप से कंजी, पीपल, बरगद, पाकड़, जामुन, इमली, आदि का रोपण विभिन्न विभागों द्वारा समस्त जनपद में किया जा रहा है।
फरह अमृत सरोवर महुअन में मंडलायुक्त महोदया द्वारा ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण महिलाओं के साथ पौधारोपण किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version