कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; 
प्रशासन की नजर से बचकर अवैध शराब का व्यापार जिले भर में चल रहा है। इस अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुलढाणा एलसीबी के दल ने बीती रात नाकाबंदी कर एक बोलेरो गाडी को पकड़ा, जिसमें अवैध रुप से देसी शराब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले से जुडे तीन आरोपियों को तथा शराब सहित कुल 5 लाख से अधिक का माल जब्त किया है।
गुप्त जानकारी मिलने के बाद एसपी शशिकुमार मिना के मार्गदर्शन में एपीआई मनोज केदारे, पुलिस कर्मी ज्ञानेश नागरे, सैय्यद हारुन, दीपक पवार, गजानन जाधव आदि ने 14 नवंबर की रात देवलगांव राजा – चिखली मार्ग पर स्थित देवलगांव मही के बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर गुजर रही एक बोलेरो वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली, जिसमें देसी शराब के 16 बॉक्स अवैध रुप से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने गाडी के साथ आरोपी संजय बाजीराव जाधव, अंबादास आश्रुबा बुरकुल तथा शरद कारभारी मांटे सभी निवासी देवलगांव राजा को गिरप्तार किया है। आरोपियों के पास से 53 हजार 760 रुपए की शराब तथा 4 लाख 50 हजार रुपए की बोलेरो गाडी इस प्रकार कुल 5 लाख 3 हजार 760 रुपए का माल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ देवलगांव राजा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
