जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया शहादत मातमी पर्व मोहर्रम | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया शहादत मातमी पर्व मोहर्रम | New India Times

धौलपुर ज़िले हजरत इमाम हसन-हुसैन सहित करबला के शहीदों की याद में मनाए जाने वाला मातमी पर्व मोहर्रम पर धौलपुर जिला एक बार फिर साम्प्रदायिक एकता आपसी सदभाव की मिसाल रहा है। मोहर्रम पर हिन्दू समाज के लोग भी ताजिया निकलवाने में सहयोग करते रहे हैं और उसे उसी भावना व श्रद्धा से मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मिलकर मोहर्रम के जुलुस में शामिल होते हैं। कल भी जिले में अलग अलग स्थानों पर आपसी भाईचारे के साथ बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग मोहर्रम के जुलूस में शामिल रहे।

मोहर्रम की सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनोज शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी कमल जांगिड के सुपरवीजन में जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। सभी जगहों पर पुलिसकर्मी चाक चौबंद रहे पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रही पुलिस अधीक्षक सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करते रहें मोहर्रम से कुछ दिन पूर्व जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना स्तर पर शांति समितियों एवं सीएलजी सदस्यों की बैठके भी आयोजित की गई थी जिनमें जिले में मोहर्रम को शांति आपसी सौहार्द एवं भाईचारा से सम्पन्न कराने की अपील की गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version