अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत छगडिहवा-बेलभरिया में बुधवार को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार इटवा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत छगडिहवा-बेलभरिया में बुधवार को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण उपजिला अधिकारी इटवा मनोज कुमार के अध्यक्षता तथा सचिव अशोक कुमार की उपस्थिति में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं को पहुंचाने का वादा किया गया। इस दौरान उपजिला अधिकारी ने लोगों से साफ पानी पीने की सलाह दिया। आगे कहा कि सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
