ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामगोपाल तिवारी को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामगोपाल तिवारी को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री | New India Times

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी जो सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में चल रहा है उनको देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे व अस्पताल में भर्ती श्री तिवारी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने भी पहुंचकर स्वास्थ्य उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब हो कि 25 जून की सुबह 6:00 बजे पन्ना- देवेंद्र नगर मार्ग में उस समय श्री तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जब वह रोज़ाना की तरह अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक में जा रहे थे तभी पीछे से उनको एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिससे उनका बायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। उन्हें बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया तथा उसी दिन मध्य प्रदेश एयर एंबुलेंस सेवा के जरिए खजुराहो से भोपाल एयरलिफ्ट कराया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version