निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय एस के सिंह ने किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय एस के सिंह ने किया निरीक्षण | New India Times

अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह ने  न्यू सिटी ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय निर्माण कार्य की धीमी गति पाई गई, जिस पर निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य को तेज गति से कराया जाए। कार्यालय भवन के अंदर बिल्डिंग के खुले स्थान पर जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जाल लगाए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी प्रकार की जन-हानि न हो।

निर्माणाधीन भवन के एप्रोच मार्ग को बनाये जाने हेतु सम्बंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया, जिससे आवागमन सुगम हो सके। साथ ही  अपर नगर आयुक्त ने वरिष्ठ नागरिक केंद्र एवं वर्किंग वूमेन हॉस्टल के निर्माण कार्य हेतु न्यू सिटी ककरा में उपयुक्त भूमि को देखा गया, सम्बंधित को भूमि का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता सिविल एस0के0 अम्बेडकर, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, स्थानिक अभियंता, सम्पत्ति विभाग टीम आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version