अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

देवरी में अवैध शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है, लग्जरी कारों सहित बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर अवैध शराब गांव-गांव खपाई जा रही है। वहीं रात्रि गस्त के दौरान देवरी पुलिस को मुखबिर की सूचना द्वारा चांदपुर की तरफ से बिना नंबर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बोरी में 42000 की अवैध शराब का परिवहन करते समय पकडे हैं। देवरी पुलिस ने मुड़ेरी तिगड्ढा पर चेकिंग लगाकर चांदपुर तरफ से आ रहे बिना नंबर की मोटरसाइकिल दो व्यक्ति बीच में रखें बोरी को देखा गया तो उसमें अवैध शराब पाई गई, जिसमें सात पेटी लाल मसाला जप्त कर लीं जिसकी कीमत करीब 42 हजार रुपए आंकी गई है जिसमें आरोपी हरकत ख़ान निवासी सुना बीजागौर, रुपेश साहू निवासी चाँदपुर थाना रहली के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा एम व्ही एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया, दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version