निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
इटवा से सटे 500 मीटर के दूरी पे बिसुनपुर और सटे गांव सैनी के लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं, गन्दगी इतना ज्यादा फैलता जा रहा है की लोग वहां से गुजरते हैं तो रुमाल या हाथ से मुंह बंद करके जाते हैं। फेके गए कचरे में क्लिनिक की इंजेक्शन और खराब दावा फेंका जाता है।
मिली जानकारी और बयां लेने पे पता चला कि ईओ साहब से बात हुआ है की कचड़ा न फैंकने का और यहां से कचड़ा हटाने का जल्द इंतज़ाम किया जायेगा। परेशान होके सब गांव वाले इक्कठा होकर कचड़ा गिराने से मना कर दिया और वहीं कोई न कोई वहां ड्यूटी देता है।
गांव के लोग सिराजुद्दीन, आनन्द लाल यादव, दिव्यांशु, नसीम अहमद, कृपाल, अबू बकर, अशोक कुमार खुश दिल, ने नगर पंचायत अध्यक्ष से और ईओ से जल्द से जल्द कचरा हटाने की मांग की है।
