रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के नेतृव में स्वयं सहायता समूह के लिए राज्यपाल के नाम कलेक्टर झाबुआ को ज्ञापन सौंपा गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह सांझा चूल्हा रसोयन आंगनवाड़ियों से हटाने के आदेश का कड़ा विरोध करते हैं पिछले 15 वर्षों से लगातार स्वयं सहायता समूह आंगनीवाड़ियों में भोजन प्रदान कर रहा है। जिससे जिले के कुपोषण की समस्या में कमी आई है।
राज्यपाल महोदय हमारी समस्या को संज्ञान में लेते हुए महिला बाल विकास विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया।
इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष राधू सिंह भाबर, प्रदेश मंत्री सौम भूरिया, सयुक्त प्रदेश महामंत्री संजय परमार, सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, प्रभारी राजू गरवाल थांदला, सुरजी भगोरा, एवम अन्य कार्यकर्ता एवम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं सदस्य उपस्थित थे।
