मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में होने जा रहा है बड़ा भ्रष्टाचार एवं घोटाला | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में होने जा रहा है बड़ा भ्रष्टाचार एवं घोटाला | New India Times

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जो कि गरीब वर्ग के पिछड़े लोगों के परिवार के वर वधु के विवाह हेतु सरकार एवं शासन  द्वारा योजना चलाई जा रही है जिससे गरीब बच्चीयों की शादी के लिए सरकार 51 हजार की राहत दे सके जिसमें 11 हजार का चेक एवं‌ 40 हजार का गृहस्ती का सामान शामिल है हर वर्ष की तरह 15 जुलाई  देवरी जनपद पंचायत के माध्यम से से कृषि उपज मंडी देवरी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन किया जा रहा है  जिसमें सूत्रों की जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि विवाह सम्मेलन में कई फर्जी  जोड़ों के बैठने की तैयारी चल रही है करीब 6 माह से 1 साल तक शादीशुदा जोड़ों को बैठाया जाना है जिनके आवेदन भी जमा किया जा चुके हैं तो कुछ के जमा होने है यह फर्जी वाड़ा का काम ग्राम पंचायत स्तर से लेकर नगरीय क्षेत्र के वार्ड स्तर पर  भी चल रहा है जिसमें आवेदकों द्वारा फॉर्म जमा किये जा रहे है।

बताया जा रहा है कि आवेदनों में कुछ आपातकाल लोगों ने दस्तावेज गलत होने के बाद भी शपथ पत्र लगा दिया है और फॉर्म जमा कर दिया है एवं कुछ आवेदको ने परिवार के समग्र आईडी मै नाम आधार कार्ड मै नाम राशन पर्ची में नाम होने के बाद भी फॉर्म जमा किया है जबकि  आवेदन कर्ता बर एवं बधु की  सामग्र आर डी एवं आधार कार्ड अपने अपने ग्राम व वार्ड के होते है फिर भी वार्ड या पंचायत से आवेदन कर्ता  की जानकारी सही है या गलत है जिसके जांच के लिए पंचनामा भी नहीं बनवाया जा रहा सचिव या वार्ड प्रभारी की अनुशंसा मुख्य मानी जाती है।

इन संबंधित अधिकारियों को अपनी नौकरी का भी धन नहीं है और ऐसे बड़े घोटाले मै अपना सहयोग करके फर्जी जोड़ों के फॉर्म को पास करके सम्मेलन में बैठने की तैयारी कर रहे ओर संबंधित वार्ड प्रभारी एवं पंचायत के सचिव द्वारा सेटिंग से लेन देन करके आवेदन पास भी किये जा रहे है ओर वरिष्ठ अधिकारी  चुप्पी साध के बैठे भ्रष्टाचार एवं घोटाला होने का इंतजार कर रहे हैं वही मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं संबंधित  जिले के मंत्री विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा नगर पालिका के सीएमओ जनपद सी ई ओ, जिला पंचायत सी ई ओ, कलेक्टर, कमिश्नर इस भ्रष्टाचार  घोटाले को रोकने के अभी ध्यान दे नहीं तो शासन की करोडो कि राशि का दुरुपयोग हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version