पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
सिवनी जिले नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश पाल सिंह ने मंच से ही कैमरे बंद करवा कर न्यूज कवरेज से रोक दिया जिसको लेकर मीडिया कर्मियों में रोष व्याप्त है।
सिवनी जिले के घंसौर ब्लॉक में आये भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का भाजपाईयों ने जमकर स्वागत किया। मंच से जिला अध्यक्ष राकेश पाल सिंह के द्वारा कांग्रेस पर निशाना साधा गया। मंच संचालन के दौरान ही राकेश पाल ने मीडिया कर्मियों को वीडियो सूटिंग करने को मंच से ही मना कर दिया। आखिर मंच से भाजपा जिला अध्यक्ष ऐंसा क्या कहना चाहते थे जो बीच में ही कैमरे बंद करवा दिये गये? जैसे तैसे कार्यक्रम के अंत में राकेश पाल सिंह से मीडिया कार्मियों ने बात करनी चाही तो उन्होंने फिर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। जब मीडिया कार्मियों ने बताया की आपको क्रांति एकता परिषद के सदस्यों ने मीडिया के माध्यम से ज्ञापन भेजा है ,जिसमें क्षेत्रीय सम्स्याओं का विवरण दिया गया है, तब कहीं जाकर पाल साहब बात करने को तैयार हुये। जिला अध्यक्ष राकेश पाल सिंह से प्रश्नन किया गया की आपके जन प्रतिनिधि क्यों क्षेत्रीय सम्स्याओं को लेकर आगे नहीं आते? जवाब में राकेश पाल सिंह ने कहा कि कौनसे जन प्रतिनिधि, वे यह भी भूल गये की उनके जनप्रतिनिधि भी हैं घंसौर ब्लॉक में। बाद में उन्होंने कहा की इस विधानसभा में भाजपा के विधायक नहीं हैं इस लिये जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
