हेल्थ क्लब उद्घाटन कार्यक्रम रद्द किये जाने से नाराज जन प्रतिनिधि बैठे धरने पर | New India Times

पीयूष मिश्रा / परसराम साहू, सिवनी (मप्र), NIT; ​हेल्थ क्लब उद्घाटन कार्यक्रम रद्द किये जाने से नाराज जन प्रतिनिधि बैठे धरने पर | New India Timesसागर जिले के देवरी विकासखण्ड में स्थित खेल युवा कल्याण विभाग के इन्डोर स्टेडियम में रविवार को क्षेत्रीय विधायक सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्धाटन कार्यक्रम विभाग द्वारा तय किया गया था परन्तु ठीक आयोजन के दिन में आनन फानन में भाजपा नेताओं के इशारे पर कार्यक्रम रद्द कर स्टेडियम को तालाबन्द कर सील कर दिया गया। ​हेल्थ क्लब उद्घाटन कार्यक्रम रद्द किये जाने से नाराज जन प्रतिनिधि बैठे धरने पर | New India Timesप्रशासन के इस फैसले से नाराज क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिसा, उपाध्यक्ष दोप्ती रजक, जनपद अध्यक्ष आचल आठया, मंडी उपाध्यक्ष कैलाश पटेल ने इसे अलोकतान्त्रिक घटना बताया और स्टेडियम के बाहर धरने पर बैठ गये। मामले को लेकर फजीहत होने से घबराये खेल विभाग के अधिकारी मुंह छुपाते फिर रहे हैं।

सरकारी कार्यकम में लगातार हो रहे हस्तक्षेप को लेकर जनप्रतिनिधिओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और विधायक हर्ष यादव बैठे अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version