क्रिकेट टूर्नामेंट में मथुरा ने एटा को 7 विकेट से हराया | New India Times

मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( उत्तर प्रदेश ), NIT; ​क्रिकेट टूर्नामेंट में मथुरा ने एटा को 7 विकेट से हराया | New India Timesभोंगाव डिग्री कॉलेज में चल रहे स्व0 श्री सतीश चंद्र दीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एटा व मथुरा के बीच पूल बी का पहला लीग मैच खेला गया।

एटा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी एटा की टीम निर्धारित 25 ओवरों में 9 विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई। 

एटा की और से बल्लेबाज के रूप में एसडीएम सदर एटा संजीव कुमार आकर्षण का केंद्र रहे, लेकिन बल्लेबाजी में कुछ खास न कर सके, एसडीएम संजीव कुमार ने कुल 4 गेंदें खेली जिसमे मात्र 2 रन ही बना पाए और कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

वहीं जवाब में 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 17.1 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। 
मथुरा के खिलाडी अमित गौतम को पूर्व सभासद भूपेंद्र सिंह उर्फ बच्चू यादव ने अपने पिता की स्मृति में मैंन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।

मैच का शुभारम्भ आज के मुख्य अतिथि रहे राजकीय ठेकेदार एवं महोलिखेड़ा प्रधान मनोज यादव ने दोनों ही टीमो के खिलाडिओं से परिचय प्राप्त कर किया। सर्व प्रथम पिच पर राष्ट्रगान हुआ।

मैच में एम्पायर की भूमिका वी पी सिंह एवं शिशिर मेहरोत्रा ने निभाई, जबकि स्कोरर की भूमिका अजय शर्मा व संदीप मिश्रा ने निभाई, जबकि मैच का आँखों देखा हाल कमेंट्रेटर आमिर रियाज उर्फ नूर व मुकेश सक्सेना ने बखूबी निभाई। 

मैच के दौरान सुरेंद्र शंखवार, बाबा औतार सिंह, लाखन सिंह कठेरिया व संजू दीक्षित ने बेहतरीन भोजन की वयवस्था की।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में जलज सक्सेना, आशीष पाठक, सुरजीत राठौर, संजीव मिश्रा, अभिसंचन यादव, चित्रांश सक्सेना, असतेंद्र गुप्ता, शैलेश सक्सेना का सराहनीय योगदान रहा, वहीं टूर्नामेंट के अध्यक्ष / संयोजक डॉ0 मनोज दीक्षित ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version