मथुरा महोली रोड पर निकाली गई भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा महोली रोड पर निकाली गई भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा | New India Times

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षण में भगवान परशुराम शोभायात्रा कमेटी ने भव्य भगवान परशुराम शोभा यात्रा महोली रोड से राधिका विहार तक निकाली गई। इसका शुभारंभ संत बाबा कर्मयोगी महाराज, शोभायात्रा अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता नंदकिशोर उपमन्यु, महामंत्री राजेश पाठक, प्रवक्ता आशीष चतुर्वेदी, दीपक गौड़, संयोजक गोल्डी पंडित ने भगवान परशुराम जी के डोले की आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक मनोहारी झांकियां थीं।

मथुरा महोली रोड पर निकाली गई भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा | New India Times

सर्वप्रथम गणेश जी की झांकी, मां काली का अखाड़ा, भगवान बामन का डोला, भगवान शंकर, हनुमान जी, एवं यमुना जी की झांकी चल रही राजस्थान के लोक गायक एवं प्रसिद्ध बैंड, अगला शहनाई पार्टी भक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लेख स्वागत द्वार बनाए गए। एवं द्वारिकापुरी पर भव्य परशुराम नगर बनाया गया। स्थानीय व्यापारी, समस्त समाज के लोगों ने शोभा यात्रा में चल रहे विप्र समाज का शीतल पेय एवं दुपट्टा-पटका पहना कर स्वागत सत्कार किया।यात्रा बीसीए कॉलेज होते हुए द्वारकापुरी, राधिका विहार पर।

इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय भागवत आचार्य डॉक्टर मनोजमोहनशास्त्री, समाज सेवी विनोद दक्षित, अनिल कौशिक, आचार्य रमा कांत गोस्वामी,सर्वेश चतुर्वेदी, राजनारायण गौड़, जितेंद्र उपाध्याय, राजेश शर्मा, आशीष गौतम चिंटू भैया प्रदेश अध्यक्ष, सोनू पंडित, मुकेश शर्मा पूर्व पार्षद श्वेता शर्मा, पार्षद कुलदीप पाठक, आशीष उपाध्याय, राजीव राज पाठक, ब्रह्मदेव शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, बृजेश सारस्वत, ओपी उपाध्याय एडवोकेट, कुंजी पंडित, अर्जुन शर्मा, हरदेव शर्मा, डॉ. ललित शर्मा, तपेश भारद्वाज, कृष्ण मुरारी दीक्षित, आशीष गौतम, दिलीप शर्मा, आशीष शर्मा, प्रशांत शर्मा, सोहनलाल शर्मा, छाया गौतम, दिनेश कौशिक, डॉ. जमुना शर्मा आदि ने भगवान परशुराम का जयघोष किया।                                                                                                  

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version