सपा ने मनाया दुर्गावती जी का बलिदान दिवस | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सपा ने मनाया दुर्गावती जी का बलिदान दिवस | New India Times

गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया गया।

इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन  तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और महारानी दुर्गावती जी के योगदान पर चर्चा की गई।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सपा के प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा के प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, गायत्री वर्मा, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, सपा के जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, हफ़ीज़ अंसारी, सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर नवनीत यादव, अनवर शादाब, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, लालजीत वर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version