गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के चिकित्सा शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने योग दिवस मनाया। इस दौरान योग सत्र में चिकित्सा शिक्षक डॉ विवेक वर्मा, डॉ अभिषेक शर्मा, डॉ प्रदीप शुक्ला एवं चिकित्सा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। शिशु रोग विभाग अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता ने सभी के साथ विभिन्न आसन एवं प्राणायाम किये जिसमें सूर्य नमस्कार, कोणासन, गौमुखासन, वक्रासन, सर्वांगासन, हलासन आदि शामिल रहे। सभी ने बढ़ चढ़कर योग एवं प्राणायाम किया एवं संकल्प लिया कि प्रतिदिन योग को नियमित रूप से करेंगे और स्वयं एवं अपने सभी साथियों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करेंगे। अधिष्ठाता डॉ दीपक सिंह मरावी ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
